Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला को ले जा रहे अंतिम संस्कार के लिए, अचानक बीच रास्ते में ही हो गई ज़िंदा, बुरी तरह से डरे लोग

Spread the News

थाईलैंड। कहते हैं कि ज़िंदगी और मौत सिर्फ ऊपरवाले के हाथ में होती है। अगर कोई इस बात को न भी मानना चाहे तो कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो हमें मानने के लिए मजबूर कर देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ थाईलैंड में एक महिला की मौत के बाद। उसे लेकर जब अंतिम संस्कार के लिए लोग जा रहे थे, तभी महिला बीच रास्ते में अचानक ज़िंदा हो गई।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना एक 49 साल की महिला चातापोर्न स्रिफोनला के साथ घटी। महिला की सांस नहीं चल रही थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसे लेकर लोग अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में महिला ज़िंदा हो गई और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि किसी को भी ऐसी स्थिति की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी।

ये घटना थाईलैंड के उडोन थानी प्रोविंस में 29 जून को घटी। पैरामेडिक्स को लगा कि महिला की सांसें बंद हो चुकी हैं और वो अब अपनी जान गंवा चुकी है। चूंकि महिला को पहले से लिवर कैंसर था और डॉक्टरों ने पहले ही उसके बचने के चांस काफी कम बताए थे, ऐसे में उसकी मां को भी लगा कि बेटी की मौत हो चुकी है।

लोगों को दुख था कि महिला आखिरी वक्त अपने परिवार के साथ जीना चाहती थी लेकिन उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। उसके अंतिम संस्कार का इंतज़ाम किया गया और एक गाड़ी में उसके शव को लेकर यात्रा शुरू हुई। रास्ते में थोड़ी देर बाद ही महिला ने अपनी आंखें खोल दीं और गाड़ी में मौजूद लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments