Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

औरत ही औरत की बनी दुश्मन, पहले प्रेग्नेंट सहेली का रखा ध्यान , फिर पेट फाड़ बच्चे को की मारने की कोशिश

Spread the News

नई दिल्ली। बच्चे भगवान का तोहफा होते हैं। हर महिला अपने बच्चे से बेहद प्यार करती है। उसे जरा सी खरोंच भी आ जाए, तो उसकी हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जरा उस मां के बारे में सोचिये, जिसका बच्चा चोरी हो गया हो? वो भी उसकी गोद से नहीं बल्कि उसके पेट के अंदर से।

जी हां, सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपने साथ हुई ऐसी ही एक घटना शेयर की। महिला के साथ उसकी बेस्ट फ्रेंड ने ही धोखा किया था। जिसे महिला अपनी शुभचिंतक समझ रही थी, वो ही असल में उसके बच्चे को चुराने की प्लानिंग कर रही थी।

एरिजोना की रहने वाली एंजेलिक रॉबलेडो के साथ ये घटना 2011 में हुई। उस समय एंजेलिक अपने पहले बच्चे से प्रेग्नेंट थी। उसकी एक दोस्त ने उसकी पहचान कसेंड्रा तोरूगा से करवाई थी। उसकी दोस्त ने बताया था कि कसेंड्रा भी प्रेग्नेंट थी और उसकी उम्र भी 18 साल ही थी।

एंजेलिक और कसेंड्रा की दोस्ती हो गई और दोनों काफी अच्छा समय बिताने लगे। कुछ ही समय में दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गई। लेकिन इसके बाद कसेंड्रा की असलियत जब सामने आई, तब एंजेलिक के होश उड़ गए।

केसेंड्रा प्रेग्ननेंट महिलाओं से दोस्ती करती थी। फिर उसकी सबसे क्लोज फ्रेंड बनकर उसके साथ काफी समय बिताती थी। अंत में जब डिलीवरी का समय आता था, तब वो महिला का पेट काटकर उसके अंदर से बच्चा चुरा लेती थी। एंजेलिक के साथ भी वो ऐसा ही कुछ करने वाली थी।

उसने बहाने से एंजेलिक के घर में एंट्री ली और अँधेरे में उसपर हमला कर उसे मारने की कोशिश की। लेकिन एंजेलिक की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई। बाद में पुलिस कंप्लेन के बाद ये सारा मामला सामने आया कि कसेंड्रा असल में गर्भ से बच्चे चुराती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments