Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब की रिवायतों में नफरत के लिए कोई जगह नहींःशाही इमाम मौलाना उसमान लुधियानवीं

Spread the News

Svg%3E

लुधियाना। आज यहां ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-जुहा बकरीद की नमाज इस्लामी रीवायत के मुताबिक शाही इमाम पंजाब मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं ने अदा करवाई। इस मौके पर जामा मस्जिद में विभिन्न धर्मो व राजनैतिक पार्टीयों के नेता अपने मुसलमान भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पहुंचे। इस मौके संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवीं ने कहा कि आज का दिन हम अल्लाह ताआला के नबी हजरत इब्राहीम अलेहिस्सलाम की याद में मनाते है, जिन्होंने अपने खुदा की रजा के लिए अपना बेटा कुर्बान करने में देरी नहीं की।

शाही इमाम ने कहा कि ईद का दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम भी अपने अंदर कुर्बानी का जज्बा रखे। शाही इमाम ने कहा कि आज कल देश में फिरका प्रस्त ताकतें धर्म के नाम पर लोगों को बांटने में लगी हुई है इसलिए समूह भारतीयों को व अपने मुसलमान भाईयों को मैं कहना चाहता हूं कि अगर सभी को इन फिरकाप्रस्तों को नाकाम करने के लिए कुर्बानी देने की जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेगें। उन्होनें कहा कि पंजाब की रिवायतों में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है, जो लोग पंजाब में धर्म के नाम पर नफरत फैला कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते है उनकों कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के लुधियाना से विधायक अशोक पराशर पप्पी, चौधरी मदन लाल बज्गा, कुलवंत सिद्धू ने मुसलमान भाईचारे को ईद उल जुहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का दिन हर एक भारतीय के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जहां हर एक धर्म का त्योहार सभी लोग आपस में मिल जुल कर मनाते हैं। उन्होनें कहा कि जामा मस्जिद से हमेशा ही पंजाब में अमन और खुशहाली के लिए काम किया गया है। उन्होने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बड़ी खुशी का दिन है और लुधियाना शहर सभी धर्मों के लोगों का एक गुलदस्ता है, इसके सभी फूल अपनी खुशबू के साथ माहौल को खुशगवार बना कर रखते हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना की यह ऐतिहासिक जामा मस्जिद जहां मुसलमानों का प्रमुख धार्मिक केन्द्र है, वहीं यह तमाम धर्मों के लोगों के लिए अमन और मुहब्बत की निशानी है। उन्होनें कहा कि ईद का दिन सिर्फ मुसलमान भाईयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए खुशी का दिन है। हम दुआ करते है कि यह खुशियों भरी रीत हमेशा ऐसे ही चलती रहे। उन्होने कहा कि इस देश में ईद उल जुहा का त्यौहार सभी धर्मों के लोग मिल-जुल कर मनाते है। इस मौके पर हम पंजाब सरकार की ओर से अपने तमाम मुसलमान भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हैं।
इस मौके पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह गाबडिय़ा ने अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकवाद देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ी ही बरकतों वाला दिन है। आज के दिन मुस्लमान अपने खुदा को राजी करने के लिए अल्लाह के रास्ते में कुर्बानी देते है और ईद का पवित्र त्यौहार हम सब कों अपने देश के प्रति कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की इस धरती पर आज लाखों मुस्लमान खुदा के आगे सजदा कर रहे हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पंजाब की धरती पीरों और पैगंबरों की धरती है। यहां पर सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते है और एक-दूसरे का त्यौहार आपसी भाईचारे के रूप में मनाते है।
इस राज्य स्तरीय समारोह में अपने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब के मुखय सेवादार प्रितपाल सिंह के सुपुत्र गुरप्रीत सिंह विंकल, विधायक पुत्र विकास पराशर, सीनियर कांग्रेंसी नेता परमिंदर मेहता, पार्षद पुत्र अमनीश पराशर, गुलाम हसन कैसर, बलजीत सिंह बिन्द्रा, अशोक गुप्ता, शिंगारा सिंह दाद व मुहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि ईद उल जुहा का त्यौहार हम सब को आपसी भाईचारे और अपने देश के प्रति कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। वर्णनयोग्य है कि आज ईद उल जुहा के अवसर पर लुधियाना शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और भारी गिनती में लोगों ने कुर्बानियां कीं, बच्चों में ईद को लेकर बहुत उत्साह पाया जा रहा था। इस मौके पर शाही इमाम पंजाब ने लुधियाना पुलिस और नगर निगम द्वारा किए गए प्रबंधों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments