Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

खुदा के हुक्म अनुसार चलने की शिक्षा देता है ईद उल अजहा का त्योहार – अब्दुल नूर

Spread the News

ईद उल अजहा का त्योहार मजहबी अकीदत के साथ मनाया गया

Svg%3E

अमृतसर। आज पूरे शहर में ईद उल अजहा का त्योहार पूरे मजहबी जोशो-खरोश और अकीदत के साथ मनाया गया शहर की अलग अलग मस्जिदों में ईद की रोनक देखने को मिल रही थी। मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। शहर की कई मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गयी। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद खैरुद्दीन हाल बाजार में काफी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। वहीं गोल हट्टी चोंक हाल बाजार में मस्जिद सिकंदर खान में ईद की नमाज अदा की गयी।

ईद की नमाज के बाद मस्जिद सिकंदर खान में मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर की अगुवाई में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई धार्मिक और सामाजिक शख्सियतों ने शिरकत की। इस मौके पर सभी धर्मों के लोगों ने मस्जिद सिकंदर खान पहुंच कर ईद की मुबारकबाद दी ।इस मौके पर बातचीत करते हुए मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार अल्लाह के पैगंबर हज़रत इब्राहिम और उनके बेटे हजरत इस्माइल द्वारा अल्लाह के हुक्म पर दी गई अजीमुशशान कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। और इन्ही दिनों में इस्लाम के पांच अरकानों में से एक हज को भी मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है।

नूर ने बताया कि यह त्योहार हमें इस बात की शिक्षा देता है कि हम अल्लाह के हुक्म अनुसार जिंदगी बिताएं। नूर ने कहा कि ईद का त्योहार सभी भाईचारे के लोगों द्वारा मिलकर मनाया जाता है जिससे आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। इस मौके पर मस्जिद सिकंदर खान में विशेष तौर पर पहुंचे पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ सुभाष थोबा जी ने मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर से मुलाकात कर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी ।इस मौके पर मस्जिद कमेटी की तरफ़ से डा थोबा को धार्मिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अब्दुल सबूर हुसैन अहमद उबेद रहमान मोहम्मद अजमल मुआज रईस अहमद रफीक अहमद अब्दुल रहमान हसन नूर मोहम्मद मुस्तफा आदि मोजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments