Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

दूल्हा-दुल्हन के सामने दिखा रहा था करतब, उल्टा पड़ गया दाँव, सबके सामने हो गई फजीहत

Spread the News

नई दिल्ली। शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन जितने उत्साहित होते हैं, उतने ही उत्साहित उनके यार-दोस्त, और परिवार के लोग भी होते हैं। उनका कोई खास दूल्हा या दुल्हन बनने जा रहा है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। पर अतिउत्साह में लोग अक्सर कोई न कोई गड़बड़ कर जाते हैं। ऐसा ही एक युवक ने भी किया जिसने दूल्हा-दुल्हन के सामने करतब दिखाना शुरू कर दिया पर उस चक्कर में उसी की फजीहत हो गई।

हाल ही में एक मजेदार वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दूल्हा-दुल्हन के सामने गुलाटी मारता है पर वो सफल नहीं हो पाता और गिर जाता है। इस चक्कर में उसे चोट भी आती है। हैरानी इस बात की है कि वहां खड़े लोग उसे ऐसी नजरों से देख रहे हैं, जैसे वो खुद उसे देखकर शर्मिंदा हो गए हैं। युवक भी काफी शर्मिंदा नजर आ रहा है।

वीडियो के अनुसार शादी का स्टेज नजर आ रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद खड़े नजर आ रहे हैं। उन्हें लोग गिफ्ट देने के लिए आ रहे हैं। उसी बीच एक युवक ठीक उनके सामने आ जाता है और गिफ्ट देने से पहले हवा में गुलाटी मारकर करतब दिखाता है। उसे शायद ये लग रहा होगा कि वो सबको इंप्रेैस कर लेगा पर ऐसा हो नहीं पाता। वो कूदता है और फिर धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है! इतने लोगों के सामने वो शर्मिंदा होने से बचता है और तुरंत उठते ही गिफ्ट देकर अपने चेहरे को सहलाता हुआ वहां से चला जाता है। हर कोई उस युवक को ही देखता नजर आ रहा है।

इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- क्या जरूरत थी हीरो बनने की! वहीं एक ने लिखा- भाई इसे देखकर मुझे भी शर्म आ गई। एक व्यक्ति ने इसे बेहद खतरनाक बेइज्जती बता दी वहीं एक ने मजाक में कहा कि ये ट्राय बॉल था! एक ने कहा कहा कि भाई के ऊपर कोई नहीं हंसेगा। एक शख्स ने कहा- और भाई, आ गया स्वाद, करवा ली बेइज्जती!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments