Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

एक वक्त ऐसा था जब ऐश्वर्या राय बच्चन को एक्टर ने फिल्मों से दूर रहने की दे डाली थी नसीहत , फिर खुद ही किया था साथ काम

Spread the News

मुंबई। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय की गिनती आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में होती है। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले वह मॉडलिंग में अच्छा- खासा मुकाम हासिल कर चुकी थीं।

ऐश्वर्या राय 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार थीं। ऑडियंस ही नहीं बल्कि फिल्म मेकर और एक्टर्स भी ऐश के अभिनय और खूबसूरती के कायल थे। पहली नजर में ही एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल होने वालों में एक्टर संजय दत्त भी शामिल हैं।

साल 1993 में संजय दत्त और ऐश्वर्या राय पहली बार एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए साथ आए थे। उस वक्त तक ऐश्वर्या राय मॉडलिंग की दुनिया का जाना- माना नाम बन चुकी थीं। हालांकि, तब तक उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम नहीं रखा था, लेकिन वह पेप्सी की एड फिल्म में नजर आ चुकी थीं। एक्टर ने पहली बार उन्हें एड फिल्म में देखा था और उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे।

सिनेब्लिट्स नामक एक मैगजीन को दिए पुराने इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने ऐश संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी। इस मुलाकात के बारे में आगे बताते हुए उन्होंने कहा था कि उस वक्त तक ऐश केवल एक मॉडल थीं और उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया था। इसी वजह से एक्टर ने उन्हें फिल्मों से दूर रहने और मॉडलिंग में ही करियर बनाने की नसीहत दे डाली थी।

अपनी इस सलाह के बारे में आगे बात करते हुए संजू बाबा ने कहा था, “फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही आपकी मासूमियत कहीं खो जाती हैं। आप इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनते ही बदलने लग जाते हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां आपके लिए कोई नहीं होता है।

इस इंडस्ट्री में किसी की भावनाओं की कीमत नहीं है। उन्होंने आगे बताया था, जब आप सफल होते हो तो आपके आस- पास हर कोई होगा, लेकिन आपके बुरे दौर में कोई आपके इर्द-गिर्द नजर नहीं आएगा। ये इंडस्ट्री आपको कठोर बना देती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments