Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

अजब-गजब: जिस उम्र में महिलाएँ देती हैं करियर को इतना तरज़ीह, वहीं एक महिला माँ बनने की उम्र में नानी बनकर बैठी है

Spread the News

ब्रिटेन। आजकल महिलाएं अपने करियर को इतनी तरज़ीह देती हैं कि शहरों में उनकी शादी की उम्र ही बढ़कर 30-33 साल तक पहुंच रही है। सामान्य पर भी महिलाएं 25 से 30 साल की उम्र में बच्चों को जन्म देती हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला 33 साल की उम्र में नानी बन गई।

आपको अगर ये बात सुनकर हैरानी हो रही है तो हम आपको ये बताते हैं कि महिला 15 साल की उम्र में मां बन चुकी है और अब उसकी बेटी भी उसी के नक्शे कदम पर चल रही है। उसने भी छोटी सी उम्र में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया और अब रुथ 33 साल की उम्र में नानी बन बैठी हैं। जब वे अपनी नाती को लेकर चलती हैं तो ऐसा लगता है वो उनकी अपनी बेटी हो।

खुद रुथ क्लेटन जब प्रेग्नेंट हुई थीं, तो उनकी उम्र महज 14 साल थी और वो स्कूल में पढ़ती थीं। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपनी बेटी रोज़ को जन्म दिया था। उनकी बेटी रोज़ भी स्कूल में ही पढ़ती हैं और उन्होंने इसी वक्त अपनी बेटी कोरा को जन्म दिया है। सपोर्ट वर्कर के तौर पर काम करने वाली रूथ को इस बात की कोई तकलीफ नहीं है और वो तीनों एक साथ रहते हैं। 34 साल की रूथ नानी बनकर बेहद खुश हैं।

इससे पहलले ब्रिटेन की ही केली हीले ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि उनकी बेटी स्काई ने 14 साल की उम्र में ही बच्ची को जन्म दिया। इस तरह से वो सिर्फ 30 साल की उम्र में ही नानी बन गईं। उनकी बेटी को प्रेगनेंसी के बारे में जब पता चला तब फीटस काफी बड़ा हो चुका था। ऐसे में केली ने अपनी बेटी का सपोर्ट किया और 30 साल की उम्र में ही नानी बन गईं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments