Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

हर रोज आये हम रहगुजर, तेरे लिए हम बदनाम है।

Spread the News
दिल मे लिखा तेरा नाम *
*******

दिल में लिखा तेरा नाम है,
पहले तुम्हीं फिर ही राम है।

हर रोज आये हम रहगुजर,
तेरे लिए हम बदनाम है।

दिन रात खोये खोये रहे,
तेरे जिगर में मेरा धाम है।

मन चाहता है देखूँ तुझे,
यूँ देख कर रंगीं शाम है।

बस देखता मनसीरत रहे,
ये रह गया बाकी काम है।
*******
सुखविंद्र सिंह मनसीरत 
खेडी राओ वाली (कैंथल)
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments