Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

फडणवीस के मुसलमानों को ओैरंगज़ेब की ओैलाद एवं जिहादी कहने पर भड़के वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी

Spread the News

कहा- हिंदोस्तान एवं यहाँ के मुलमानों का इतिहास पढ़ें- अब नफरत की राजनीती के लिए नहीं कोई जगह

नई दिल्ली।  मुगल शासक औरंगजेब सार्वभौमिक रूप से हिंदू विरोधी नहीं था, लेकिन भाजपा निश्चित रूप से मुस्लिम विरोधी है। यही वजह है कि मोदी की सरकार में मुसलमानों को एक फीसदी हिस्सा भी नहीं दिया गया। यह विचार नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने मीडिया द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर व्यक्त किए।
मौलाना अमृतसरी ने दो टूक कहा कि बी जे पी शहीद टीपू सुल्तान और हजरत औरंगजेब आलमगीर के मुद्दे को भुना कर बीजेपी धार्मिक नफरत की राजनीति कर रही है। मुसलमानों के नाम पर डरा-धमका कर मराठी लोगों को हिंदू वोट बैंक बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिमों को औरंगजेब के वंशज और जिहादी बताया जो बेहद शर्मनाक है। फडणवीस को भारत और उसके मुसलमानों का इतिहास पढ़ना चाहिए। यही काम पहले टीपू सुल्तान और हिजाब के नाम पर कर के देश को नफरत की भट्टी में झोंकने की कोशिश की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments