गद्दी नशीन बीबी रशपाल सुलतानी जी से प्राप्त किया आशिर्वाद
श्री सुशील रिंकू के रुप में जांलधर के लोगों को एक काबिल एवं काम करने की सोच रखने वाला अवामी प्रतिनिधी मिलाः सलीम सुलतानी
गोराया। जानकारी के अनुसार दरगाह शरीफ सखी सरवर पीर लख दाता जी ( जालंधर) में नत मस्तक होने के लिए नये चुने गये सांसद श्री सुशील रिंकू जी पहुंचे। इस दोैरान उन्होंने गद्दी नशीन बीबी रशपाल सुलतानी जी से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दरगाह के मुख्य प्रबंधक पीस अम्बेस्डर सलीम सुलतानी महासचिव विश्व सूफी संत समाज पंजाब एवं दरगाह कमेटी की ओर से उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर श्री सलीम सुलतानी ने कहा कि इस बार सूफी संत समाज की ओर से जो चुनाव के दोैरान विश्व सूफी संत समाज की ओर से मुख्य मंत्री सरदार भगवंत मान जी से मुलाकात कर उन की पंजाब, पंजाबी ओैर पंजाबियत के प्रति काम करने की सोच को सामने रखते हुए समर्थन का एैलान किया था। जिस के नतीजे ओैर लोगों के भरपूर समर्थन के कारन आज सुशील रिंकू जी के रुप में जांलधर के लोगों को एक काबिल एवं काम करने की सोच रखने वाला अवामी प्रतिनिधी मिला है।
इस अवसर पर दीपक शाह प्रधान ने कहा कि विश्व सूफी संत समाज का समर्थन भविष्य में भी सरकार ओैर पार्टी के लोगों के लिए बराबर जारी रहेगा। इस अवसर पर सुशील रिंकू जी ने आए हुए संत समाज का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर संजे अटवाल सीनियर आगु आम आदमी पार्टी गोराय, रोशन लाल रोशी चेयरमैन मारकीट कमेटी फिलोर, सरपंच हरजीत सिंह,बाबा मंगे शाह जालंधर, अमरजीत केलै मेसेंजर ऑफ पीस, बाबा परमिंद्र यूथ प्रधान विश्व सूफी संत समाज, हरजिंदर कुमार,मनजीत, हरमेश कुमार,परवीन कुमार आप आगु,बाबा इंदर, संदीक ओजला,यासीन,पम्मी प्रधान,गुलजार मसीह,बावा बिंदर, विजे अब्बी, बंटी मेैडीकल, लाडी के साथ साथ धार्मिक,सामाजिक जत्थेबंदियों के नेतागण मोैजूद थे




