Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी इंडिया ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब की जयंती को समर्पित लगाया लंगर

Spread the News

  बिना भेदभाव के हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिएः राष्ट्रीय प्रधान माणिक अली

 

Svg%3Eअमृतसर । ऑल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी इंडिया ने राष्ट्रीय प्रधान माणिक अली व उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद व नसीम अहमद के नेतृत्व में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की जयंती को समर्पित लंगर का आयोजन किया, इस दौरान सब इंस्पेक्टर गुरु की वडाली चौकी इंचार्ज बलविंदर सिंह विशेष रूप से पहुंचे व लंगर परोसा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली ने कहा कि हम सभी को मिलकर गुरु पीरों के ऐसे दिन बिना भेदभाव और आपसी भाईचारे का प्रमाण देकर मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुरान में भी लिखा है कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और आपसी संबंध बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह का हुक्म मानकर हमारा समाज हमेशा बिना भेदभाव के लोगों की भलाई के लिए काम करता है और हर धर्म के मेले और त्योहार मनाए जाते हैं। इस अवसर पर बिंदर नेता, सुरजीत सिंह, हीरा सिंह, परमजीत सिंह, सर्बवीर सिंह बब्बू, समीर अली, राकेश कुमार, डॉ. आशु, कसम मल्लिक, मोहम्मद इकबाल, कासिम अंसारी, मोहम्मद फिरोज, अख्तर अली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments