Tuesday, November 17, 2026
No menu items!
Google search engine

एमसेट परीक्षा में शाहीन करियर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Spread the News

हैदराबाद। जेएनटीयु (जवाहर लाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी) हैदराबाद द्वारा आयोजित एमसेट (इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा का परिणाम कल दिनांक 25 मई 2023 को घोषित किया गया।

शाहीन एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन (एसईआरएफ) द्वारा संचालित शाहीन करियर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने
एमसेट के इंजीनियरिंग व मेडिकल, दोनों ही क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराया। 95% छात्रों ने मेडिकल (फार्मेसी) स्ट्रीम में क्वालीफाई किया है, जबकि 90% छात्रों ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम में क्वालीफाई किया है।

इस मौके पर शाहीन करियर इंस्टिट्यूट के निदेशक अफ्फान नोमानी ने शाहीन में शिक्षा की अच्छी तरह से शोधित सावधानीपूर्वक संगठित प्रणाली की सफलता को श्रेय दिया। हमारा पाठ्यक्रम और सुनियोजित कार्यक्रम यह सुनिश्चित करते हैं कि छात्र हर छेत्रों में परिपूर्ण हो और हर विषय के मूल सिद्धांतों पर उनकी अच्छी पकड़ हो।

इससे उन्हें हर प्रतियोगी परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। शाहीन करियर इंस्टीट्यूट के निदेशक अफ्फान नोमानी व अन्य लेक्चरार ने एमसेट परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments