Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति की अनदेखी देश का अपमान : यतीश शर्मा

Spread the News

पंचकुला। देश के नये संसद भवन के उद्धघाटन पर जहाँ देश की आवाम अपने आप में गौरवनीय महसूस कर रही है। वहीं देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी द्रोपदी मुर्मू की अनदेखी देश की आवाम को शर्मसार कर गई है। यह बात वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवक यतीश शर्मा ने एक प्रेसविज्ञप्ति जारी करते हुए कही।

उन्होंने कहा की देश के संसद भवन देश में चल रही समस्या , उनके हक में पक्ष -विपक्ष आपस में एक दूसरे से तर्क वितर्क कर देश की भलाई के लिये संविधान से बने कानून में बदलाव के लिये एक नया मत लाने में सहमति से प्रस्ताव को पास करवाते हैं। जब देश की आवाम के हित के लिये जहाँ फैंसले लिये जा रहे हों।

उसके उद्धघाटन के समय देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति की अनदेखी पूरे देश का अपमान नहीं तो क्या है। सत्ता का मोह देखने वाले राजनेतिक दल इस बात को अच्छे से समझ ले कि उस संसद भवन में भेजने का रास्ता देश की आवाम ही दिखाती है।

यतीश शर्मा ने कहा की भारत देश में 2 पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस ,15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गणतन्त्र दिवस जिस दिन देश के संविधान को लागू कर देश की आवाम को उनके हक निर्धारित किये गये। स्वतंत्रता दिवस जिसके लिये देश को आजाद करवाने के लिए ना जाने कितने शहीदों ने अपनी शहादत दे देश को आजाद करवाया था। जिसमे देश के प्रधानमंत्री लालकिले पर तिरंगा लहरा देश की आवाम को आजाद देश का बाशिंदा होने का प्रमाण देता है।

यतीश शर्मा ने कहा कि क्या नये संसद भवन की जब नींव रखी गई तब भी भारत देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अनदेखी की गई। अब जब नये संसद भवन के उद्धघाटन का दिन आया तब भी देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू की भी अनदेखी कर देश की आवाम को शर्मसार किया गया है।

यतीश शर्मा ने कहा कि नये संसद भवन का उद्धघाटन अगर देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति आदिवासी द्रोपदी मुर्मू से करवाया जाता तो यह दिन देश की आवाम एक पर्व की तरह मनाते ओर उनकी खुशी दुगनी हो जाती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments