फ्लोरिडा। अगर साइंटिस्ट जैसा शब्द सुनते हैं तो जेहन में एक गंभीर छवि उभरती है। साइंटिस्ट का काम बेहद जिम्मेदारी का होता है। ऐसे में उनका नेचर काफी गंभीर हो जाता है। उनका ज्यादातर समय स्टडी और रिसर्च में बीतता है। ऐसे में उनके पास खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं होता।
लेकिन रोसिए मूर के साथ ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर इस साइंटिस्ट की तस्वीरें देखने के बाद उसे दुनिया की सबसे खूबसूरत वैज्ञानिक होने का टैग मिला है। लेकिन इस बार उसके फैंस को एक बुरी खबर मिली।
फ्लोरिडा की रहने वाली रोसिए पर एक अजगर ने अटैक कर दिया। इस हमले में रोसिए खून से लथपथ हो गई। रोसिए ने बिना किसी प्रोटेक्शन के ही एक विशालकाय अजगर को पकड़ने की कोशिश की थी। उसने अपने हाथ में कोई ग्लव्स नहीं पहन रखा था।
इसके आबाद अजगर ने अचानक ही उसपर अटैक कर दिया। अजगर ने रोसिए के मुंह पर अटैक कर दिया, जिसके बाद उसके होंठ से खून निकलना शुरू हो गया। उसकी तस्वीरें देख उसके फैंस घबरा गए।
रोसिए ने अटैक के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। लेकिन खुद रोसिए ने लोगों को सच्चाई बताई। उसने कहा कि ये सच है कि अजगर ने उसपर अटैक किया था लेकिन होंठ पर चोट सांप की वजह से नहीं आए हैं। भागने के दौरान उसके होंठ पर एक पेड़ की डाल से खरोच लग गई थी। ये खून उसी के कारण निकल रहा है।



