Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से की अपनी बेटियों के संग द केरल स्टोरी देखने की अपील

Spread the News

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को गुवाहाटी में अपने परिवार और कैबिनेट सहयोगियों के साथ ‘द केरल स्टोरी’ देखी। उन्होंने कहा, ‘फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा क्योंकि यह किसी समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है।’ हिमंत ने लोगों से इस फिल्म को अपने परिवार खासकर बेटियों के साथ देखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने माता-पिता से बच्चों पर नजर रखने का आग्रह किया है। सरमा ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ मुस्लिम समुदाय की लड़कियों सहित मासूम लड़कियों के खिलाफ रची गई साजिश को दिखाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सरमा ने कहा कि बंगाल सरकार के लोगों को फिल्म पर प्रतिबंध लगाने से पहले इसे देखना चाहिए था। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट द्वारा लड़कियों के अपहरण और उनकी भर्ती की कहानी को दर्शाया गया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा यह कहते हुए कि यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments