Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

गाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान मोचा होता जा रहा है खतरनाक-चेतावनी के साथ 8 टीमें तैनात

Spread the News

नई दिल्ली। दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान मोचा धीरे-धीरे खतरनाक होता जा रहा है। चक्रवात मोचा भविष्यवाणियों के अनुसार 12 मई को एक भयंकर तूफान और 14 मई को एक बहुत गंभीर चक्रवात में परिवर्तित हो जाएगा। आईएमडी की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एन डी आर एफ के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने बताया कि हमने 8 टीमें तैनात की हैं। एन डी आर एफ के 200 बचावकर्ता जमीन पर तैनात हैं और 100 बचावकर्मी स्टैंडबाय पर रखे गए हैं।

आईएमडी ने आज ट्वीट कर बताया कि “मोचा” स्थानीय समयानुसार आधी रात को पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में बंगाल की मध्य खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में था। मौसम कार्यालय ने गुरुवार रात कहा कि चक्रवात मोचा ताकत हासिल कर रहा है और शुक्रवार सुबह तक एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है, 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और इसके बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments