Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

रिश्वतखोर रेलवे मेडिकल अधिकारी चढ़ा पुलिस के हत्थे-अदालत में किया जाएगा पेश

Spread the News

पानीपत।  हरियाणा के पानीपत में एक रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। ताजा मामला रेलवे से जुड़ा हुआ है, जहां पर मरीजों को रेफर करने और बिल पास करवाने के लिए मेडिकल ऑफिसर रेलवे कर्मचारियों से मोटी रकम ऐंठता था,लेकिन इस बार यह अधिकारी पानीपत की एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे चढ़ गया। आरोपी अधिकारी का नाम रोहित कुंडू है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

हरियाणा की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेलवे मेडिकल ऑफिसर को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मरीजों को रेफर कर के और उनके बिल पास करवाने की एवज में 15 लाख की मांग कर रहा था, लेकिन उसे 5 लाख लेता रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीमने आरोपी को जीटी रोड स्थित हनु स्वीट्स के पास से गाड़ी में लेन देन करते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments