Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान नईम खान ने भी थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Spread the News

भगवंत मान ने अल्पसंख्यकों से संबंधित सभी मामले हल करने का दिया आश्वासन

जालंधर। जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी में जहां सभी पार्टियों के दिग्गज नेता पिछले दिनों शामिल हुए वही कल आखरी समय में मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान भी अपने तमाम साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक होटल में नईम खान प्रधान मुस्लिम संगठन पंजाब, सलीम सुल्तानी मुख्य सलाहकार व रणनीतिकार मुस्लिम संगठन पंजाब,अमजद अली जनरल सेक्टरी मुस्लिम संगठन पंजाब, सैयद अली चेयरमैन, वसीम अकरम सचिव, मोहम्मद सिकंदर युवा प्रधान संगठन ,समेत सभी लोगों को पार्टी शामिल किया। इस अवसर पर सुशील रिंकू भी मौजूद थे।
आप में शामिल होने पर नईम खान ने कहा कि पिछले कई दिनों से मुस्लिम संगठन पंजाब ने अल्पसंख्यकों से जुड़े कई मुद्दे सरकार के सामने रखे थे पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी मुद्दा उठाया था कि जो भी पार्टी उनकी मांगे पूरी करेगी उसका समर्थन करेंगे।

लेकिन मुखमंत्री भगवंत मान से कई दिनों से उनकी बातचीत के बाद उन्होंने विश्वास दिलाया की आम आदमी पार्टी की सरकार सभी के जन कल्याण की जिम्मेदारी लेती है और यह सरकार लोक भलाई पार्टी है इसलिए अल्पसंख्यकों की जो भी मांगे हैं उन्हें पहल के आधार पर हल किया जाएगा। नईम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के विश्वास दिलाने के बाद मुस्लिम संगठन की टीम अब आम आदमी पार्टी के लिए दिन रात एक कर देगी और आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Svg%3E

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments