अबोहर। यहां एक ताजा मामला सामने आया है। अबोहर के संपावाली गांव में बच्चों को लेकर हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इससे नाराज होकर पड़ोसियों ने महिला को जान से मारने की नीयत से नहर में धक्का दे दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने महिला को नहर से खींचकर बचा लिया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन सुनीता रानी की पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बेटे दीपक का पड़ोसी के बच्चों से झगड़ा हो गया था। पड़ोसी के बच्चों ने बेटे को खूब पीटा, इसकी शिकायत करने वह पड़ोसी के घर गई, पड़ोसियों ने नाराज होकर उस पर हमला कर दिया।




