Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बरनाला में विवाहिता ने तेल छिड़क लगाई आग , हुई दर्दनाक मौत

Spread the News

बरनाला। यहां एक दुखद खबर सामने आई है। बरनाला के रिहायशी इलाके में एक विवाहिता ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर जान दे दी, जिसके बाद शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बरनाला के कच्चा कॉलेज रोड के पास रिहायशी इलाके में करीब 40 साल की वीना रानी ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि 20 साल पहले उनकी शादी हुई थी और अब उनके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। घटना के बाद परिवार का काफी बुरा हाल है।

गंभीर रूप से झुलसने से विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर पूरे घटना की जांच कर रहा है और डीएसपी बरनाला के मुताबिक 174 की कार्रवाई की जा रही है। बाकी जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल बरनाला भेज दिया गया है।

बरनाला पुलिस प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। इस मौके पर फॉरेंसिक लैब और फोटोग्राफर विशेषज्ञ भी मौजूद थे। इस मौके पर डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बरनाला के केसी रोड स्थित गली में एक महिला ने खुद को आग लगा ली और आगे की जांच के बाद तथ्य सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments