लुधियाना। यहां एक शर्मनाक घटना सामने आई है। महानगर के जमालपुर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका प्रेमी लगातार नौ महीने तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पता चला कि लड़की गर्भवती है तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और भाग गया। उक्त मामले में जमालपुर थाना पुलिस ने स्थानीय वीर पैलेस के पास रहने वाले आरोपी आकाश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रताड़ना का शिकार हुई पीड़ित लड़की के मुताबिक करीब 10 माह पहले फोकल प्वाइंट निची मंगली एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी आकाश कुमार से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी आकाश उसे करीब नौ महीने तक अलग-अलग होटलों में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने आकाश से जल्द शादी करने की बात कही।
आकाश पहले तो शादी का झांसा देता रहा और एक दिन बात करने के बहाने उसे बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर फरार हो गया। शादी के लिए बार-बार समझाने के बावजूद आकाश ने पीड़िता की बात नहीं मानी, इसलिए उसने जमालपुर थाने का दरवाजा खटखटाया एवं शिकायत दर्ज की।




