कपूरथला। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। SDM की शिकायत पर भुलथ थाने में एफआईआर दर्ज की गयी। भूलथ के एसडीएम से बदसलूकी के मामले में कपूरथला के भुलथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भेजी शिकायत में एसडीएम भुलथ संजीव शर्मा ने कहा था कि 29 मार्च को विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने समर्थकों के साथ सब-डिवीज़नल मजिस्टरेट कार्यालय परिसर का घेराव किया था। इस दौरान जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि के प्रति तमाम तरह की बेतुकी टिप्पणियां कीं।
इसके अलावा खैरा फेसबुक पर लाइव रहते हुए SDM भुलथ ने संजीव शर्मा का अपमान करके और अनावश्यक सवाल पूछकर परेशान करने की कोशिश की। एसडीएम भुलथ संजीव शर्मा की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय के दिशा-निर्देश पर खैरा के खिलाफ भुलथ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



