Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

मसूरी में भयानक हादसा, वर्षों पुराना पुल टूटने से हुई व्यक्ति की मौत

Spread the News

मसूरी। यहां एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मसूरी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां लाइब्रेरी बाजार में लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने बना वर्षों पुराना पुल ढह गया। जब पुल गिरा तो मलबे से भरा डंपर वहाँ से गुज़र रहा था। पुल के टूटते ही डंपर नीचे गिर गया, जिससे चालक की मौत हो गई।

एक अन्य युवक भी घायल हो गया। हादसे में एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी चपेट में आ गई। हालांकि वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओपी उनिआल ने बताया कि ट्रक में मलबा भरा हुआ था। ट्रक जैसे ही उनके रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा तो सड़क जाम हो गई और दशकों पुराना पुल भी टूट गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments