फिल्लौर। आज दरगाह शरीफ गोराया हलका (फिल्लौर), जालंधर में पंजाब की राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रख्यात सामाजिक चिंतक और पंजाब के हितैषी सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनकी आत्मा को शांति के लिए हुसैनी मस्जिद के इमाम हाफिज अली इस्लाही दुआ भी कराई गई। दुख की इस घड़ी में शांति दूत सलीम सुल्तानी मुख्य प्रबंधक दरगाह कमेटी, सरदार अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व बसपा अध्यक्ष पंजाब व राज्यसभा सदस्य, श्री बलदेव सिंह खैरा पूर्व विधायक फिल्लौर, श्री शाहिद मियां अध्यक्ष एमओपी, इमाम हाफिज अली इस्लाही राष्ट्रीय प्रचारक और उपाध्यक्ष एम ओ पी, हाफिज तहसीन पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग पंजाब, हरजिंदर कुमार समन्वयक एम ओ पी, बूटा मोहम्मद मोहम्मद सदीक, दिलबहार शौकत, सतनाम सिंह, सुरिंदर घटौड़ा, बालकिशन बाला, रहमत अली के अलावा, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दलों के नेता मौजूद थे



