हलका शुतराना के लोगों की दमदार आवाज़ हैं दिलबर खान बादशाहपुरः डाॅकटर अरशद
पटियाला। आज़ादी को 75 साल गुज़र चुके हैं लेकिन आज़ादी के संघर्ष में अहम भूमिका निभाने वाली कोैम आज अपनी ही सम्सयाओं से प्रेशान है। उसी के मद्देनज़र आज हलका शुतराना के मुस्लिम भाईचारे के लोगों को आ रही मुशकिलों को लेकर मुस्लिम नेता श्री दिलबर खान बादशाहपुर ने हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाज़ीगर के साथ मुलाकात की। यूँ तो मांगे बहुत हैं जिस पर पंजाब सरकार का ध्यान बहुत ही जरुरी है,परंतू अगर मुख्य मांगों की बात की जाये तो उन मे इस्लामिक स्कूल के लिए ग्रांट, मुस्लिम धर्मशाला के लिए ग्रांट, कब्रिस्तानों की चारदीवारी व अन्य समस्याऐं शामिल हैं।



