भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता थे पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादलः चेयरमैन बहादुर खान धबलान
पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को पंजाब ओैर देश की राजनीती में लम्बे समय तक रखा जायेगा यादः डाक्टर मुकर्रम सैफी
मालेरकोटला/ पटियाला। चेयरमैन मुस्लिम महा सभा पंजाब बहादुर खान धबलान ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर अफसोस प्रगट करते हुए कहा कि वाहेगुरू जी उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मेरी संवेदनाएं सुखबीर बादल जी एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वे आजीवन भारत और पंजाब की राजनीति के एक कद्दावर नेता रहे। श्री सुखबीर सिंह बादल समेत उनके सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वहीं डाक्टर मुकर्रम सैफी कैशियर मुस्लिम महा सभा पंजाब ने पंजाब टाईमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल आजादी के बाद से सबसे बड़े राजनीतिक दिग्गजों में से एक थे। हालांकि सार्वजनिक सेवा में उनका अनुकरणीय करियर काफी हद तक पंजाब तक ही सीमित था, लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पंजाब ओैर देश की राजनीती में लम्बे समय तक उन्हें याद रखा जायेगा।




