नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। राजनाथ सिंह में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ को आज 20 अप्रैल को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों की कांफ्रेस में शामिल होना था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डॉक्टरों ने राजनाथ सिंह को जांच के बाद आराम करने की सलाह दी है।



