Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

शादी समारोह में मची भगदड़ : स्टेज़ पर बैठे दूल्हा-दुल्हन पर अज्ञात व्यक्ति ने फेंका तेजाब

Spread the News

छत्तीसगढ़। बस्तर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हंगामा हो गया। शादी समारोह के दौरान चल रही लाइट का फायदा उठाकर एक शख्स ने दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में 12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

इनमें से 12 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक मासूम भी शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के अमाबल में शादी समारोह चल रहा था। अचानक तेज़ आंधी चलने के कारण लाईट चली गई।

इसी बीच एक अज्ञात युवक ने मंच पर बैठे दूल्हा-दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद तेजाब से झुलसे दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों को तुरंत जगदलपुर के महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इस मामले पर एसपी निवेदिता पाल ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस टीम फरार युवक की तलाश कर रही है। बिजली गुल होने के कारण उक्त हमलावरों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस को शक है कि इस पूरी घटना के पीछे लड़की के दीवाने प्रेमी का हाथ हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments