बांदा/उत्तर प्रदेश। बीएससी बायो की एक छात्रा ने अपने पति व उसके दो साथियों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि घटना के बाद बडौसा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। थाने के सब-इंसपैक्टर कृपा शंकर मिश्रा ने आरोपी के साथ मिलकर FIR बदल दी और फिर मेरा मेडिकल भी नहीं कराया, जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
जिले के बडौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। मेरी शादी 21 जून 2022 को शंकर बाजार पहाड़ी रोड सोसाइटी के पीछे कार्वी चित्रकूट निवासी शिवम पुत्र शिव शंकर चतुर्वेदी से हुई थी। मेरे पति नशेड़ी और आवारा हैं। जिसने मेरे साथ कई बार गैर कुदरती दुष्कर्म किया है।
मेरे विरोध करने पर वह मेरे साथ मारपीट करता था। जिसके कारण मैं अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। 4 अप्रैल 2023 की रात करीब 9 बजे जब मैं घर पर अकेली थी तभी पति शिवम अपने दोस्त मोनू और बस स्टैंड कार्वी चित्रकूट निवासी पप्पू मिश्रा के साथ स्कॉर्पियो नंबर यूपी 96 के-2175 आया।
पति ने घर में घुसकर मुझे पकड़ लिया और जबरन मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मेरी मर्जी के खिलाफ मेरे साथ गैर कुदरती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्तों ने भी बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैं चीख भी नहीं सकती थी क्योंकि उन्होंने मेरा मुंह ढक रखा था। बाद में जब किसी तरह मुंह खुला तो मेरे चिल्लाने पर गांव के पड़ोसी आ गए। इसके बाद तीनों गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।



