मध्य प्रदेश। रतलाम जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी की, जिसके बाद उसके मंगेतर ने विरोध किया तो आरोपी ने बेसबाल के बल्ले से वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोज़र चला दिया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में हत्या के आरोपी के अवैध रूप से बने तीन मंज़िला मकान को अंडरग्राउंड कर दिया गया। पुलिस हत्या के चारों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजीव नगर की है।
इधर, 11 अप्रैल को मोहसिन पिता अनीस खान (28) निवासी डाट पुल क्षेत्र व आरोपी साहिल उर्फ शोएब पिता सोहेल निवासी डीजल शेड रोड का अपने साथियों से छेड़खानी को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने मोहसिन पर बेसबाल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की 14 अप्रैल को इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई थी।
इस घटना में आरोपी राहिल, साहिल, राजा और सादिक शामिल थे। चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।



