राज्यों से गुंडागर्दी का राज खत्म कर लोकतंत्र का राज स्थापित करे केंद्र सरकारः नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट
आरोपी कोई भी हो,किसी भी धर्म से संबंध रखता हो संविधान ओैर कानून के दायरे में उसे सज़ा जरूर मिलनी चाहिए
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद और पांच बार विधायक रहे अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस दोनों का मेडिकल परीक्षण के लिए प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस पूरे मामले पर नैशनल ह्यूमन राइटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष,वरिष्ठ जर्नलिस्ट नोैजवान आलिम ए दीन मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के साथ देर रात बात चीत करते हुए कहा कि यह पूरी घटना अति निराशजनक है। क्योंकि हमले के दोैरान अतीक एव अशरफ पुलिस कसटडी में थे। ऐसे समय मे इतनी बेरहमी से दोनों का कत्ल कर दिया जाना जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की हकूमत पर सवालिया निशान खड़े करता है, वहीं इस से साफ पता चलता है कि लाॅ एंड ऑर्डर नाम की राज्य में कोई चीज़ नहीं है।
मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि आरोपी कोई भी हो,किसी भी धर्म से संबंध रखता हो उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए परंतु यह याद रखना चाहिए कि हमारा देश संविधान ओैर कानून से चलता है। भारत लोकतांत्रिक देश है। यहाँ सजाऐं भी उसी प्रकार से देनी चाहिए ना कि गुंडाराज स्थापित करके। नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के समूह पदाधिकारी केंद्र सरकार से यही मांग करते हैं कि वह राज्यों को आदेश पारित करें कि राज्यों से गुंडागर्दी का राज खत्म कर के लोकतंत्र का राज स्थापित करें।




