Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

रमज़ान उल मुबारक का पवित्र महीना बहुत ही अहम है इस की कदर करेंः चेयरमैन सज्जाद आलम

Spread the News

मस्ज़िद अबू बकर प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकरियों की ओर से एक विशाल इफतार पार्टी का किया गया आयोजन

लुधियाना। मॉडल क्लोनी गली नंबर 9 में स्थित मस्ज़िद अबू बकर प्रबंधक कमेटी के समूह पदाधिकरियों की ओर से एक विशाल इफतार पार्टी का आयोजन किया गया। जिस में हजारों की गिनती मे लोगों ने शिरकत कर इफतारा पार्टी का आनंद लिया। इफतार के बाद मगरिब की नमाज भी बा जमाअत अदा की गई। मस्जिद अबू बकर के सदर हाजी यामीन, हक की आवाज ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जाद आलम, मस्जिद अबुबकर के इमाम हाफिज अहसान,मेंबर खुरशीद आलम, जावेद अंसारी, अख्तर, शाकिर अंसारी, महबूब आलम, मोहम्मद फारूक अंसारी, डाक्टर शमीम, नूर मोहम्मद, मोहम्मद सानेजार, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अली, शेर मोहम्मद ,तनवीर हसन, मोहम्मद शमीम ,मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद हारिश, आस मोहम्मद के अलावा बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की।

Svg%3E

पंजाब टाइमज न्यूज़ को प्रोग्राम की जानकारी देते हुए श्री सज्जाद आलम व अन्य

इस अवसर पर हक की आवाज ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जाद आलम जी ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के संवाद दाता से बात करते हुए कहा कि रमजान उल मुबारक का पवित्र महीना बहुत ही अहम है। इस की बरकतों से जितना फायदा उठाया जाये उतना ही कम है। क्यूंकि यह जरूरी नहीं कि जो लोग इस रमजान उल मुबारक के दोैरान हमारे बीच हैं वह आइंदा साल भी मोैजूद होंं इस लिए जिस से जितना हो सकेे अपने रब की रजा के लिए काम करते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments