Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज़ स्कूल जालंधर में शानदार निवेश सम्मेलन किया गया आयोजित

Spread the News

डायरेक्टर फादर एंटोनी एवं सिस्टर डोना ने बच्चों को आर्शीवाद देकर पढ़ाई व खेल के लिए किया प्रेरित

एडवोकेट सरदार मनदीप सिंह सचदेवा एवं काऊंसलर श्रीमती मंजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

जालन्धर। सेंट जोज़फ बॉयज़ स्कूल जालंधर में निवेश समारोह मनाया गया। जिस में पहली क्लास से 12 वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस में रैड हाउस, बल्यू हाउस, ग्रीन हाउस, यैलो हाउस में से स्कूल हेड बॉय, स्कूल हैड गर्ल, लिट्रेरी कैप्टन, कलचरल कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, हाउस कैप्टन, वॉइस कलचरल कैप्टन वॉइस लिट्रेरी कैप्टन, वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन एवं वॉइस हाउस कैप्टन चुने गये।

इस समागम में श्री एडवोकेट सरदार मनदीप सिंह सचदेवा व कॉउंसलर श्रीमती मंजीत कौर जी (वार्ड नं 21) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंड फादर एंटोनी जी, वॉइस प्रिंसिपल सिस्टर डोना का गरमजोशी से सवागत किया।

Svg%3E

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों की ओर से दिलचस्प प्रोग्राम भी प्रस्तुत किये गये। वही बच्चों ने हर काम अपनी ज़िम्मेदारी से करने और उसे बखूबी निभाने का संकल्प भी लिया। स्कूल हैड ग्रल निवेदिता सिंह एवं स्कूल हैड बॉय गुरताज सिंह को ताज़ भी पहनाया गया।

समागम के अंत में डायरेक्टर फादर एंटोनी जी वाईस प्रिंसिपल सिस्टर डोना जी ने स्कूल के समूह बच्चों को अपने आर्शीवाद से नवाजते हुए उन्हें खूब दिल लगा कर पढ़ने और खेलने के लिए प्रेरित भी किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments