Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

मामूली सी कहासुनी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने धारदार हथियार से सास के सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Spread the News

गुमला/झारखंड। गुमला ज़िले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक बहु ने अपनी ही सास की जान ले ली। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद बहु ने धारदार हथियार से सास के सिर पर वार कर दिया। जिससे सास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बहु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, पूरा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के दतरा गांव का है। जयमन किरकेट्टा की पत्नी ओडिल केरकेट्टा का सास बिबियानी केरकेट्टा के साथ आए दिन विवाद हुआ करता था। इसी कड़ी में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होते-होते विवाद बढ़ और बहु ने घर में रखे लोहे के बसला से सास के सिर पर हमला कर दिया।

जिससे सास गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह बेसुध होकर ज़मीन पर गिर पड़ी। सिर से काफी खून निकलने लगा। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया। फिर गाड़ी घुमाकर शव को घर लाया। पुलिस को फोन पर घटना से अवगत कराया गया।

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दतरा गांव में बहु के द्वारा सास के ऊपर धारदार हथियार से हमला के बाद सास की मौत का मामला प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर आरोपी ओडिल केरकेट्टा को गिरफ्तार कर पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। फिर उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments