Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में गर्मी ने दे दी है दस्तक, बारिश की कोई संभावना नहीं

Spread the News

लुधियाना। पंजाब में गर्मी ने दस्तक दे दी है। पंजाब में शुक्रवार को लुधियाना सबसे गर्म रहा। जहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, फरीदकोट में 33.3 डिग्री, चंडीगढ़, बठिंडा और पठानकोट में 33 डिग्री, जालंधर में 30.6 डिग्री, मोहाली में 32.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 11 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 10 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments