नालंदा बिहार शरीफ में शरारती तत्वों द्वारा मदरसा अज़ीज़िया को आग के हवाले कर देना गंभीर अपराध- केंद्र सरकार आरोपियों पर करे सख्त कार्यवाही
नई दिल्ली। हालिया दिनों में राम नवमी का पवित्र दिन पूरे देश में मनाया गया। जो भारत के लिए बहुत ही शुभ संकेत होना चाहिए था लेकिन इसकी आड़ में देश के विभिन्न हिस्सों में जो घटनायें देखने ओैर सुनने को मिलीं वह बहुत ही निराशाजनक हैं। यह विचार नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ उप सम्पादक नोैजवान आलिम-ए-दीन मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के संवाददाता से बात करते हुए वयक्त किये।
मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि बिहार, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में जो हिंसा की घटनायें हुईं उस की नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की सम्पूर्ण टीम सख्त शब्दों में निंदा करती है। मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से जहाँ हमारी गंगा जमनी तहज़ीब को झटका लगा हैं वहीं हमारे आपसी भाईचारे को भी तोड़ने की एक गंभीर साज़िश है। क्योंकि राम नवमी के नाम पर दंगाइयों ने जिस प्रकार नालंदा बिहार शरीफ में मोैजूद शिक्षा के बरसों पुराने केंद्र (मदरसा अज़ीज़िया) को आग के हवाले कर दिया बहुत ही अफसोसनाक ओैर चिंताजनक है। केंद्र सरकार को चाहिए कि जितनी जल्दी संभव हो आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर उन पर बनती कार्यवाही की जाये।



