Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

अश्लील इंस्टाग्राम रील्स से अपने जाल में फंसाने वाली ‘ब्लैकमेलर हसीना’ काबू- कारोबारी से मांगे थे 1 करोड़

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में कारोबारियों काे फंसाने वाली ब्लैकमेलर हसीना बेनकाब हुई है। इंस्टाग्राम पर अर्धनग्न होकर रील डालकर वह कारोबारियों को फंसाती। फिर उनसे बातचीत कर अपनी न्यूड फोटो भेज देती। ‘हनीट्रैप’ में फंसाने के बाद बदनामी का डर दिखा ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। कोई पैसे न देता तो गैंगस्टरों से धमकियां दिलवाती।

लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर उर्फ राजवीर नाम की इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को अरेस्ट कर लिया है। उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं ताकि दूसरे लोगों को की गई ब्लैकमेलिंग का पता चल सके। पुलिस के मुताबिक, उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स का पता चला है। जसनीत के साथ इस काम में उसका एक कांग्रेसी नेता लक्की संधू भी मददगार निकला।

पहले पढ़िए, जसनीत कौर कौन है?
जसनीत कौर संगरूर की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने पैसे कमाने के लिए इंस्टाग्राम पर एडल्ट रील डालनी शुरू कर दी। उसे उम्मीद थी कि इससे उसे फॉलोअर्स बढ़ेंगे और वह फेमस होने के साथ मोटे पैसे भी कमाएगी। हालांकि उसकी ये मंशा पूरी न हुई तो वह ब्लैकमेलिंग पर उतर आई।

जसनीत के बारे में कैसे हुआ खुलासा
दरअसल, लुधियाना के कारोबारी गुरबीर को जसनीत ने फंसाना शुरू किया। उसने गुरबीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई। कारोबारी गुरबीर ने इस मामले में मोहाली में केस दर्ज करवा दिया। इसके बावजूद जसनीत नहीं रुकी। उसने गुरबीर को गैंगस्टरों से धमकियां दिलवानी शुरू कर दी। यह देख गुरबीर लुधियाना में मॉडल टाउन थाने की पुलिस के पास पहुंच गए। वहां पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments