पिछले 10 माह से लगातार नि:शुल्क आयोजक व कर्ताधर्ता गुरप्रीत थापा अपनी पत्नी परमजीत कौर (सोना) के साथ जनहित में करते हैं काम
जालंधर । लोगों को तंदुरूस्ती के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से बस्ती दानिशमंदां के करन एंक्लेव में पिछले 10 माह से लगातार नि:शुल्क योग कक्षा संचालित की जा रही है। इस क्लास में करीब 30-40 लोग शामिल होते हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। यह क्लास रोजाना सुबह 5 से 6 बजे तक चलती है। यह जानकारी कक्षा के आयोजक व कर्ताधर्ता गुरप्रीत थापा ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ के संवाददाता को दी है। जो अपनी पत्नी परमजीत कौर (सोना) के साथ इस क्लास को संचालित करते हैं।
उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों सुबह 4.30 बजे उक्त स्थान पर पहुंचकर उसे साफ करते हैं और योगा मैट आदि बिछाते हैं, उसके बाद 5 बजे लोग आना शुरू कर देते हैं। इस कक्षा में सप्ताह में 2 दिन गुरुवार और रविवार को ध्यान (मैडिटेशन) भी करवाया जाता है। इस क्लास को करने वालों का कहना है कि इससे उन्हें काफी फायदा हुआ है। बहुत से रोग ठीक हुए हैं। इस काम की कई लोगों द्वारा सराहना भी की जा रही है।



