मलेरकोटला विधायक डॉक्टर जमील उर रहमान समेत कई मुख्य शख्सियतें इफ्तार पार्टी में हुईं शामिल
राजपुरा। मुस्लिम समाज के रोज़ों को समर्पित अल्पसंख्यक विंग के जिलाध्यक्ष इस्लाम अली राजपुरा के नेतृत्व में आज राजपुरा में 10वें दिन इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को इफतार कराया गया। इसमें क्षेत्र विधायक डॉ. जमील उर रहमान मलेरकोटला ने विशेष रूप से भाग लिया। उनके साथ अल्पसंख्यक विंग पंजाब के संयुक्त सचिव हाशिम सूफी, अल्पसंख्यक विंग के जिलाध्यक्ष लुधियाना अब्दुल कादिर, चेयरमैन नाभा सुरिंदरपाल सरमा, किसान जूनियर जिलाध्यक्ष करपाल सिंह, सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब कांग सभा के अध्यक्ष आदि भी पहुंचे।
इस मौके पर रोजा इफ्तार के समय मस्जिद के मौलानाओं ने सभी धर्मों की खुशहाली और शहर की अमन-चैन की दुआ मांगी और धार्मिक बातों को विस्तार से बताया। इस दौरान विधायक डॉ. जमील उर रहमान ने मुस्लिम समुदाय को रमजान के महीने की बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आकर सभी धर्मों के लोगों को एक साथ आते देख बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने धार्मिक कार्यक्रमों को मनाना चाहिए और एक अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए। ताकि हमारे आपसी संबंध बरकरार रह सकें।
इस इफ्तार पार्टी में लंगर भी परोसा गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष इस्लाम अली राजपुरा, अल्पसंख्यक विंग जिला अध्यक्ष फतेहगढ़ साहिब चमन कुरैशी, पत्रकार अली घनोैर, हज कमेटी सदस्य कारी मुहम्मद राफे, मदरसा प्रधान वली मुहम्मद व मुस्लिम समाज ने अतिथियों का धन्यवाद कर सम्मान किया।इस मौके पर दीपक सूद, जय पी सिंह, अंगरेज सिंह, डॉ. सलीम समसाद खान जस्सोवाल, इमरान मुहम्मद, हुसैन मुहम्मद, फजल खान जस्सल समेत मुस्लिम समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।



