Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

फिलीपींस के जोड़े ने प्री वेडिंग शूट के लिए कीचड़ में करवाया कमाल का फोटोशूट

Spread the News

नई दिल्ली। शादी के पहले प्री वेडिंग शूट का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है। पहले जहाँ रोमैन्टिक लोकेशन, किले या खूबसूरत वादियों को फोटोशूट के लिए चुना जाता था। वहीं अब लोगों ने इसे न जाने कितने ही रूप दे दिए हैं। अलग और अनोखा करने के चक्कर में इतने प्रयोग हो चुके हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता।

कभी कोई प्ले ग्राउंड में करवा रहा है फोटो शूट तो कभी ऑटो रिक्शा में बैठकर निकलती नज़र आती है दुल्हन। कई बार जिम में वर्कआउट करते हुए भी दूल्हा दुल्हन फोटोशूट कराते दिखे हैं। इस कड़ी में एक ऐसे अनोखे और अलग अंदाज़ वाले प्री वेडिंग शूट की तस्वीरें आपको दिखाएंगे।

फिलीपींस के जोड़े ने प्री वेडिंग शूट के लिए कीचड़ में कमाल का फोटोशूट करवाया। इस दौरान दोनों बेहद रोमेंटिक नज़र आए। प्रकृति की गोद में जाकर फोटोशूट का ये नया अंदाज़ यूजर्स को बेहद पसंद आया। असल में ये जोड़ा किसान परिवार से ताल्लुक रखता है इसलिए जीवन की नई शुरुआत के लिए ये अंदाज़ चुना।

कीचड़ में लिपटे जोड़े को हंसते मुस्कुराते और रोमेंटिक अंदाज़ में देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। हो सकता है आपके ज़ेहन में सवाल आए कि कीचड़ में सनकर भी ये दोनों इतने खुश कैसे हैं? तो जनाब आपकी हैरानी हम दूर कर देते हैं। असल में ये जोड़ा कीचड़ में गलती से नहीं गिरा है, बल्कि ये नज़ारा है प्री वेडिंग शूट का।

कीचड़ में लिपटे जोड़े का नाम है जॉनसी गुतिरेज और ईमे बोरीनागा। फिलीपींस का रहने वाला ये जोड़ा असल में एक किसान परिवार से ताल्लुक रखता है यही वजह है कि इनका प्यार प्रकृति के प्रति कुछ ज्यादा ही है। तभी तो इन्होंने जीवन की नई शुरुआत के लिए जो थीम चुनी वो प्रकृति के बेहद करीब रही। हरियाली भी और मिट्टी भी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments