लुधियाना/ समराला 10 मार्च। बीती शाम करीब 5 बजे समराला के नजदीकी गांव घरखना निवासी मां-बेटा अपने पालतू कुत्ते को गांव की सड़क पर घुमा रहे थे तो गांव के ही युवक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने महिला गुरप्रीत कौर के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई, मां को बचाने के दौरान बेटे ने दाह पकड़ने की कोशिश की तो बेटे के दोनों हाथ जख्मी हो गए।
गांव के ही एक व्यक्ति ने हमलावर युवक से दाह छीन लिया, जिससे उसके बेटे की जान बच गयी। घायलों को समराला सिविल अस्पताल लाया गया, जहां घायल मां के सिर पर 15 टांके लगे और बेटे को 4 टांके लगे। घायल के पिता सेना के जवान हैं और एक्स-सर्विसमैन सैनिकों की एक टीम समराला सिविल पहुंची और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।



