जालंधर,10 मार्च। जालंधर पठानकोट हाइवे पर काला बकरा के पास बस और ईंट की भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भयानक टक्कर हो गई जिसमें चालक बस में बुरी तरह फंस गया चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और 16 के करीब लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है कि सवारी से भरी टूरिस्ट बस जालंधर से जम्मू जा रही थी जैसे ही वह काला बकरा के पास पहुंची तो ईंटों की भरी ट्राली हाईवे पर चढ़ने लगी तो बस ट्राली से टकरा गई टक्कर के बाद ट्राली पलट गई और बस चालक भयानक टक्कर के बाद बस में फस गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर अलग-अलग एम्बुलेंसों की मदद से हस्पताल पहुंचा।



