Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मदरसा इस्लामिया अरबिया तरतीलुल कुरआन मायापुरी लुधियाना में ईनामी जलसा आयोजित

Spread the News

मुफ्ती आरिफ लुधियानवी, इनाम मलिक, रिज़वान मलिक, हाफिज़ नाजिम के हाथों वितरित किए गए पुरस्कार

लुधियाना, 20 फरवरी। हाफिज़ मोहम्मद नाजिम एवं अन्य सदस्यगण मुनतजीमा कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान मलिक व प्रधान मोहम्मद इनाम मलिक की देखरेख में मदरसा इस्लामिया अरबिया तरतीलुल कुरआन मायापुरी टिब्बा रोड लुधियाना का ईनामी जलसा आयोजित हुआ, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में मुफ्ती मोहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती-ए-शहर एवं संयोजक जमीयत उलेमा हरियाणा-पंजाब व मौलाना दिलशाद कासमी एक मनीरा मस्जिद मायापुरी के इमाम-खतीब शामिल हुए जबकि निजामत के कर्तव्य़ मौलाना मोहम्मद आरिफ नदवी ने अंजाम दिए।

Svg%3E

प्रोग्राम को संबोधित करते हुए मुफ्ती मोहम्मद आरिफ लुधियानवी ने कहा कि इस प्रकार के ईनामी प्रोग्रामों के आयोजन का एक बड़ा लाभ यह है कि इससे छात्रों-छात्राओं में शिक्षा की प्राप्ति के प्रति शौक और जज्बा पैदा होता है और मैदान-ए-अमल में कुछ कर गुजरने का हौंसला पैदा होता है इसलिए दुनिया की विभिन्न कौमें अलग-अलग रूप में इस प्रकार के प्रोग्राम करती रहती हैं।

मौलाना दिलशाद कासमी ने पर्दे के पीछे उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी समाज का एक लाजमी हिस्सा हुआ करती हैं और बच्चों की शिक्षा और उनकी परवरिश में बाप से बढ़ कर एक मां की भूमिका होती है इसलिए औरतों को धार्मिक जीवन गुजारने का प्रबंध करना चाहिए और अपनी औलाद की धार्मिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर शुरू से ही ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

हाफिज मोहम्मद नाजिम ने कहा कि इस साल प्रथम नम्बर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं हुमैरा दिलशाद, सबीहुल अनवर, मोहम्मद उमर अनीज, मोहम्मद सिद्दीक, शान मोहब्बत, अब्दुल आहद और मोहम्मद शुएैब ईनाम को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जबकि बाकी छात्रों को भी पुरस्कार वितरित किए गए।

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अगले साल भी यह पुरस्कार पर आधारित समागम आयोजित होगा और इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 3100 रुपए दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान मलिक एवं प्रधान मोहम्मद ईनाम मलिक ने छात्र-छात्रों को अधिक मेहनत से पढऩे के लिए प्रेरित किया। कारी मोहम्मद आबिद सआदति ने सभी शरीक होने वालों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर इस मदरसे के सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments