Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर! रद्द हो सकती है अमृतपाल की लोकसभा सदस्यता, हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानें क्या है मामला?

Spread the News

चंडीगढ़, 18 फरवरी | डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद मैंबर अमृतपाल सिंह की लोक सभा मैंबरी खतरे में है। इसके बाद उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने हाई कोर्ट से अनुरोध किया है कि उन्हें लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने की इजाजत दी जाए।

नियमों के मुताबिक, अगर वह 60 दिनों तक लोकसभा की कार्यवाही से अनुपस्थित रहते हैं तो उनकी सदस्यता रद्द की जा सकती है। उन्होंने दलील दी है कि वह 46 दिनों से लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। हालाँकि, इस याचिका पर कब सुनवाई होगी? अगले दो दिनों में इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

अमृतपाल के वकील की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि उन्हें इस संबंध में लोकसभा से एक पत्र मिला है, जिससे ये सब खुलासा हुआ है। हालाँकि, अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से सांसद मैंबर हैं। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें सत्र में शामिल होने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments