Friday, November 20, 2026
No menu items!
Google search engine

आज से बिगड़ेगा मौसम – तेज़ हवाओं के साथ 2 दिन तक भारी बारिश की सम्भावना

Spread the News

चंडीगढ़ , 31 जनवरी । मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। बढ़ते तापमान और हवाओं की बढ़ती गति के कारण दिल्ली का प्रदूषण स्तर भी बढ़ रहा है। जिसके चलते गुरुवार को ग्रेप-3 को दोबारा लागू कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है। आज शाम से मौसम बिगड़ सकता है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments