Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में मानसिक रूप से कमज़ोर महिला के साथ हैवानियत! 5 दिनों तक पड़ोसी बनाता रहा हवस का शिकार!

Spread the News

लुधियाना, 31 जनवरी | यहां एक 33 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके पड़ोसी ने 5 दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला के शरीर में दर्द होने लगा तो उसने अपनी बड़ी बहन और मां को पड़ोसी की हैवानियत के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के मुताबिक उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी भोला अपनी मौसी के घर पर रहता है। पीड़ित महिला उसके सामने वाले मकान में रहती है। घटना वाले दिन पीड़िता घर में अकेली थी।

पीड़िता के बयानों के मुताबिक आरोपी उसके घर में घुसा और महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी आए दिन जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब पीड़िता की मां और बहन उसे किसी काम से कहीं ले जा रही थीं तो रास्ते में अचानक पीड़िता के शरीर में दर्द होने लगा और उसने उन्हें आरोपी भोला की बुरी हरकतों के बारे में बताया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments