Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

आज से बदलेगा पंजाब का मौसम, मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Spread the News

चंडीगढ़, 22 जनवरी। आज से बदल जाएगा पंजाब का मौसम। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में दो दिन तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक  17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। हालांकि, यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री ज्यादा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें बठिंडा, मनसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं।

हालांकि, पंजाब में रातें अभी भी ठंडी हैं। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार गिर रहा है। कल की तुलना में औसत न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री गिर गया है। सबसे कम तापमान अबोहर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सभी जिलों का रात का तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। हर जगह तापमान गिर गया है। अमृतसर में तापमान 8.0 डिग्री, लुधियाना में 10 डिग्री, पटियाला में 9.1 डिग्री, मोहाली में 10.8 डिग्री और बठिंडा में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments