चंडीगढ़, 9 जनवरी। शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान एक किसान ने सल्फास निगल लिया। किसान रेशम सिंह (55) तरनतारन जिले के पहुविंड के रहने वाले हैं। किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि शंभू और खनुरी बॉर्डर पर 11 महीने से चल रहे आंदोलन के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने से रेशम सिंह सरकार से नाराज हैं। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किसानों का कहना है कि किसान ने सुबह लंगर स्थल के पास सलफास खाया। इसकी जानकारी जैसे ही किसानों को हुई तो उन्होंने तुरंत मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद वह तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए।



