नई दिल्ली। हिंदी के वरिष्ठï पत्रकारों में से एक डा. वेद प्रताप वैदिक का 14 मार्च को सुबह हृदय गति रुक जाने से 79 वर्ष की आयु में उनके गुडग़ांव स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया। डा. वैदिक ने हिंदी के लिए सत्याग्रही के तौर पर जेल यात्राएं भी कीं। वह कई वर्षों से पंजाब टाइमज़ न्यूज़् के लिए समसामयिक राजनीतिक विषयों पर लिखते आ रहे थे।
डा. वैदिक का अंतिम लेख ‘समलैंगिक विवाह : बर्बादी का रास्ता पंजाब टाइमज़ न्यूज़् में 14 मार्च के अंक में प्रकाशित हुआ।
अनेक पुरस्कारों से सम्मानित डा. वैदिक प्रैस ट्रस्ट आफ इंडिया की हिंदी समाचार सेवा भाषा के संस्थापक-सदस्य भी रहे। पंजाब टाइमज़ न्यूज़् को सदैव उनकी कमी महसूस होगी। कल 15 मार्च सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव (242, सेक्टर 55, गुड़गांव) में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार लोधी क्रेमेटोरियम, नई दिल्ली में बुधवार, शाम 4 बजे होगा।



