अल अमीन एजुकेशनल ट्रस्ट का मुख्य उद्देशय जनता की भलाई एवं उनकी सेवाः एडवोकेट जावेद अफज़ल
नाभा। अल अमीन एजुकेशनल ट्रस्ट नाभा की ओर से बेरोज़गार मुस्लिम नौजवानों को रोजगार बारे जानकारी देना एवं सरकारी और नीम सरकारी संस्थाओं की ओर से मिलने वाले विभिन्न प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी देना, गरीब विद्यार्थियों को सरकारी एवं नीम सरकारी संस्थाओं की ओर से मिलने वाले वजीफों के बारे में जानकारी प्रदान करना, गरीब और विधवा औरतों को मुफ्त कानूनी सलाह देना एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करवाना आदि वय्वस्था की जा रही हैं। ये विचार पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बात करते हुए प्रधान मनजूर आलम सलमानी एवं एडवोकेट जावेद अफज़ल ने वय्कत किये। श्री मनज़ूर आलम सलमानी एवं एडवोकेट जावेद अफज़ल ने सांझे रूप से कहा कि इस ट्रस्ट के माध्यम से हमारी चाहत है कि जनता की भलाई एवं उनकी सेवा ज़्यादा से ज़्यादी की जा सके। क्योंकि समाज को आज इन चीज़ों की बहुत ज़रुरत है।



